कौशाम्बी में 6 से 30 नवंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन, अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो खाद्यान्न।


कौशाम्बी। दीपावली के त्योहार को देखते हुए जनपद में पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन ने स्थान परिवर्तन का निर्णय लिया है। पहले ओसा चौराहे पर पटाखा बाजार लगाए जाने की तैयारी थी, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब पटाखों की दुकानें खोरा में निर्माणाधीन साइबर थाने के सामने लगाए जाने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन के इस निर्णय का उद्देश्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में पटाखों की बिक्री से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
खोरा में लगेगा कौशाम्बी का पटाखा बाजार, सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने बदला स्थान
कौशाम्बी। दीपावली के त्योहार को देखते हुए जनपद में पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन ने स्थान परिवर्तन का निर्णय लिया है। पहले ओसा चौराहे पर पटाखा बाजार लगाए जाने की तैयारी थी, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब पटाखों की दुकानें खोरा में निर्माणाधीन साइबर थाने के सामने लगाए जाने की व्यवस्था की गई है।
प्रशासन के इस निर्णय का उद्देश्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में पटाखों की बिक्री से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। पटाखा बाजार के लिए निर्धारित स्थान पर दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानें सजाने की तैयारियां की जा रही हैं।
अग्नि सुरक्षा के इंतजाम जरूरी
पटाखों की बिक्री के दौरान आग लगने की आशंका को देखते हुए अग्निशमन सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। दुकानों पर अग्निशमन यंत्र, रेत और पानी की व्यवस्था रखने के साथ-साथ निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करना आवश्यक है। प्रशासन द्वारा भी दुकानदारों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए जाने की आवश्यकता है।
दुकानदारों और ग्राहकों से अपील
प्रशासन की ओर से दुकानदारों से निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाने तथा बिना वैध अनुमति पटाखों की बिक्री नहीं करने की अपील की गई है। वहीं ग्राहकों से भी अपील है कि वे अधिकृत दुकानों से ही पटाखे खरीदें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।
प्रशासन के इस कदम से दीपावली के दौरान पटाखों की खरीदारी को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट:- महफूज अहमद एडवोकेट
विषय