लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, 3 की मौत, 40 से अधिक घायल

दीपावली पर यातायात के किए गए खास इंतजाम, ज्वाइंट कमिश्नर बबलू कुमार ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान
लखनऊ। दीपावली एवं धनतेरस के त्योहार पर राजधानी के बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। इस संबंध में संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बबलू कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।त्योहार के दौरान अमीनाबाद, हजरतगंज, भूतनाथ मार्केट, पत्रकारपुरम सहित शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए 6 नवंबर से 9 नवंबर तक शहर के 13 प्रमुख स्थानों पर यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। कई बाजारों में सामान्य वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि बाजारों में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।, प्रमुख बाजारों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, यातायात व्यवस्था के तहत अमीनाबाद, भूतनाथ मार्केट, हजरतगंज और पत्रकारपुरम जैसे व्यस्त बाजारों में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की गई है।