सामग्री पर जाएँ
प्राइम युवा लहर
लखनऊ

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, 3 की मौत, 40 से अधिक घायल

Sabir Ali1 मिनट में पढ़ें

इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आ रही है, जहां सोमवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, 3 की मौत, 40 से अधिक घायल

लखनऊ।इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आ रही है, जहां सोमवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। यह हादसा पारा थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट के पास सुबह करीब 6 से 6:30 बजे के बीच हुआ। बस राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के छपरा जा रही थी। हादसे में अब तक तीन यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 40 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य चलाकर घायलों को लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल और केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हादसे के कारणों की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। प्रशासन ने एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर तेज रफ्तार और नींद की हालत में वाहन चलाने से बचने की सलाह दी गई है, फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है। हादसे की असली वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

Sabir Ali

Chief Editor

लखनऊ की और ख़बरें

सभी देखें