लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, 3 की मौत, 40 से अधिक घायल


कुंडा-प्रतापगढ़। अलग-अलग तीन स्थानों पर महिला समेत तीन लोग सरपंच के शिकार हो गए।
अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत तीन लोग सर्प दंश के शिकार
कुंडा-प्रतापगढ़। अलग-अलग तीन स्थानों पर महिला समेत तीन लोग सरपंच के शिकार हो गए। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के पिंगरी गांव निवासिनी नसरीन बानो 40 वर्ष पत्नी मोहम्मद शकील, मानिकपुर थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव निवासी पुरुषोत्तम दास साहू 63 वर्ष पुत्र रामेश्वर प्रसाद साहू तथा नवाबगंज थाना क्षेत्र के
परसई गांव निवासी सौरभ शर्मा 28 वर्ष पुत्र शिव करन शर्मा अलग-अलग स्थान पर सर्प ने डस लिया। सभी हालत बिगड़ने पर उनके-उनके परिजन ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में भर्ती कराया। इलाज के बाद सभी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
---------
सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल
कुंडा-प्रतापगढ़। क्षेत्र में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में से लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हथिगवां थाना क्षेत्र के कबीरपुर निवासी छोटे पांडेय 65 वर्ष पुत्र राम लखन पांडेय, बेंती पूरे सिंघम निवासी मनीष यादव 27 वर्ष पुत्र नैन सिंह, बेंती पूरे तिगुनाईत
गांव निवासी विजेंद्र कुमार 22 वर्ष पुत्र संतू राम, कुंडा कोतवाली क्षेत्र के जमेठी गांव निवासी जगतपाल पटेल 60 वर्ष पुत्र राम अवतार तिलौरी मोहल्ला निवासी तीरथ केसरवानी पुत्र शिवलाल केसरवानी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
Chief Editor